भाजपा की दिल्ली विधानसभा चुनाव समिति घोषित

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में कुल 15 लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें सबसे ऊपर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है।

भाजपा की ओर से जारी समिति में शामिल लोगों की सूची में दिल्ली से सभी सात सांसदों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद विजय गोयल भी शामिल हैं।