भाजपा ने कहा, वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती

 मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)| एक प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को स्वीकार किया कि चुनाव पूर्व गठबंधन को जनादेश मिलने के बावजूद वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

  भाजपा के राज्य ईकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी कोर कमेटी की सुबह से व्यस्त बैठकों के बाद शाम को राज्यपाल बी.एस.कोश्यारी को पार्टी के रुख से अवगत करा दिया गया है।

पाटिल ने राजभवन के लॉन में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, “अगर शिवसेना, कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से सरकार बनाने की स्थिति में है तो हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।”