मध्य प्रदेश में छाए बादल

भोपाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाए हुए है। ऐसे में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप निकली है। राज्य में शुक्रवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है। राजधानी में बारिश भी हुई है। वहीं कई स्थानों पर धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से लगातार नमी आ रही है, वहीं द्रोणिका लाइन महाराष्ट्र से बिहार तक बनी है। इससे बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 22.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।