मुंबई के नालासोपारा में छेड़खानी से बचने के लिए लड़की ने टेरिस से लगायी छलांग

मुंबई – मुंबई के नालासोपरा में पता पूछने के बहाने छेड़खानी करनेवाले युवक से पीछा छुड़ाने के लिए एक नाबालिग लड़की द्वारा टेरिस से कूदने की घटना घटी। उंचाई से कूदने की वजह से 12 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसकी वजह से लड़की के कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उसे मुंबई के नायर हॉस्पिटल में भरती किया गया है।

35 वर्षीय एक शख्स लड़की से पता पूछने के बहाने लड़की को बिल्डिंग में ले गया और उससे टेरिस पर जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा। उस व्यक्ति के जंजाल से खुद को छुड़वाने के लिए लड़की ने सीधे टेरिस से छलांग लगा दी। नालासोपारा पूर्व स्थित अलकापुरी इलाके में मंगलवार को 3 अप्रैल को यह घटना घटी, यह घटना कैमरा में कैद हो गई।

उस दौरान नीचे रूके हुए कुछ लोगों को यह बात ध्यान आयी और उन्होंने लड़की को बचाने के लिए चादर फैलायी और लड़की को बचाने की कोशिश की। बिल्डिंग से कूदने के बाद लड़की को काफी गंभीर चोटें आयी हैं। पर लड़की का जान बचा लिया गया है। इस घटना के बाद से शख्स फरार हो गया, पुलिस उस शख्स को ढूंढ रही है।