पुणे-मुंबई हाईवे पर हादसा, एक की मौत, पांच घायल

पुणे: पुणे समाचार
पुणे-मुंबई महामार्ग पर कंटेनर चालक की लापरवाही के चलते एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक का नाम सचिन विलास ठाकरे (25) है। यह हादसा कामशेत में मंगलवार शाम को हुआ।

जानकारी के अनुसार, हादसा मुंबई की ओर जा रहे कंटेनर के अचानक लेन बदलने के चलते हुआ। सबसे पहले बाइक सवार कंटेनर से टकराया, जिससे कंटेनर में रखा लोहे का सामान उस पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद एक के बाद सात-आठ गाड़ियां कंटेनर से जा टकराईं। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। खबर मिलते ही हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को हटाया, उसके बाद यातायात बहाल हो सका।