मेरठ के ‘लव जेहाद’ का मुद्दा भाजपा ने संसद में उठाया

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान एक स्थानीय लड़की को दुबई ले जाने का मुद्दा उठाया। यह मामला पश्मिची उत्तर प्रदेश में ‘लव जेहाद’ का एक और मामला प्रतीत हो रहा है। भाजपा सांसद ने सदन में कहा कि लड़की को पूर्व निर्धारित योजना के तहत ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नदीम नामक एक व्यक्ति ने मेरठ की लड़की के लिए वीजा का प्रबंध किया।

जब पीड़िता के परिजनों ने सांसद से मुलाकात की, तब लड़की के गायब होने का मामला मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के संज्ञान में आया।

राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, “लगता है कि लड़की को दुबई नदीम ले गया है। पुलिस ने कार्रवाई में देरी की।”

भाजपा नेता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से लड़की की तलाश के लिए जांच शुरू कराने का आग्रह किया। लड़की की गुमशुदगी से क्षेत्र में चिंता फैल गई है।

मेरठ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि लड़की का पता लगाने के लिए कोशिशें की गईं, लेकिन तब तक वह घर से भाग गई थी।

इसके बाद पता चला कि लड़की हिंदू समुदाय से थी और व्हाट्सएप के माध्यम से लड़के के संपर्क में आई थी।