मैक्सिकी अभिनेत्री यालित्जा बनीं यूनेस्को की सद्भावना दूत

पेरिस, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| मैक्सिकन अभिनेत्री यालित्जा अपेरिसियो ने साल 2018 में आई अल्फोंसो क्वारोन की फिल्म ‘रोमा’ से अपना डेब्यू किया, इसी फिल्म ने उन्हें ऑस्कर में नामांकन भी दिलाया और अब शुक्रवार को यालित्जा को स्वदेशी लोगों के लिए यूनेस्को सद्भावना राजदूत के रूप में नामित किया गया है। 25 वर्षीय इस अभिनेत्री ने संयुक्त राष्ट्र के अभियान ‘आई से नो टू रेशिज्म’ को अपना समर्थन दिया है।

टाइम मैगजीन ने यालित्जा को साल 2019 में दुनिया में 100 सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया है।

यूनेस्को ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह नस्लवाद के खिलाफ, महिलाओं के अधिकार और स्वदेशी लोगों के हित में लड़ने के लिए समर्पित हैं।

इस बयान में कहा गया, “यालित्जा सुरक्षा और हर जगह स्वदेशी लोगों के एकीकरण और सांस्कृतिक विरासत के सेलीब्रेशन के माध्यम से स्वदेशी लोगों के एकीकरण को सुनिश्चित करने के लिए यूनेस्को के काम में अपना देंगी, इसमें पर्यावरण प्रबंधन, जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलता में स्वदेशी लोगों के ज्ञान का समावेशन और उन तक शिक्षा की समान मात्रा में पहुंच सम्मिलित है।”

यूनेस्को की सद्भावना राजदूत बनने वाली शख्सियत वे होते हैं जो संगठन के अभियानों को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रसिद्धि का इस्तेमाल करते हैं। वे दो साल के लिए संगठन के मिशन के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध हो जाते हैं।