मोटरस्पोर्ट्स : वेर्सटापेन 2023 तक रेड बुल के साथ बने रहेंगे

 लंदन, 7 जनवरी (आईएएनएस)| फॉर्मला-1 टीम रेड बुल ने नीदरलैंड्स के ड्राइवर मैक्स वेर्सटापेन के करार में तीन साल का विस्तार किया है।

  वेर्सटापेन का इस साल के आखिर तक रेड बुल के साथ करार था। लेकिन अब इस नए करार के तहत वेर्सटापेन 2023 सीजन तक रेड बुल टीम के साथ बने रहेंगे।

इसके साथ ही रेड बुल ने मंगलवार को उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि वर्सटापेन फरारी या फिर मर्सडीज टीम के साथ जुड़ सकते हैं। वर्साटापेन 2016 के मध्य में रेड बुल टीम के साथ जुड़े थे।

वर्सटापेन 2019 सीजन में ड्राइवरों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहे थे।