राष्ट्रपति ने कर्नाटक हाईकोर्ट के नए जज को नियुक्त किया

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को मोहम्मद घौसे शुकरे कमल को कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कानून और न्याय मंत्रालय के बयान के अनुसार, कमल ने कर्नाटक उच्च न्यायालय और बेंगलुरू अधीनस्थ अदालतों में 23 साल से अधिक समय तक सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, मध्यस्थता, राजस्व और वक्फ मामलों में प्रैक्टिस की है।

राष्ट्रपति ने मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 224 द्वारा प्रदत्त शक्ति के प्रयोग में नियुक्ति की।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम