रूस में कोरोना के 14,723 नए मामले सामने आए

मॉस्को, 14 जून (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,723 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी के बाद का यह सबसे अधिक दैनिक संक्रमण है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 5,208,687 हो गई है।

पिछले दिनों कोविड -19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 126,430 हो गया, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 9,166 से बढ़कर 4,801,335 हो गई। बीते 24 घंटे में 357 लोगों की मौत हुई।

रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 7,704 नए मामले दर्ज किए गए। मास्को में अब कुल मामलों की संख्या 1,234,717 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक रूस में कोविड-19 टीकों की 32,734,213 खुराकें दी जा चुकी थीं।

–आईएएनएस

जेएनएस