लंदन के एक नाबालिग पर लगा आतंकी अपराध का आरोप

लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व लंदन का 16 वर्षीय एक किशोर शनिवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश हुआ। उस पर आतंकी गतिविधि में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।

कानूनी कारणों से उसका नाम नहीं बताया गया है। उस पर एक आतंकवादी प्रकाशन के प्रचार-प्रसार का आरोप लगाया गया है। उसे दिसंबर, 2020 में गिरफ्तार किया गया था। आतंकवाद निरोधी एजेंसियों की जांच के बाद उस पर यह आरोप लगा है। उसे 26 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

–आईएएनएस

राम/एसजीके