लोकलुभावन वादों की राजनीति खत्म करने में लगेगा वक्त : विनय सहस्रबुद्धि

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपेक्षा अनुरूप प्रदर्शन नहीं आने पर पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने गुरुवार को कहा कि आइडेंटिटी पॉलिटिक्स और लोकलुभावन वादों की राजनीति खत्म करने में अभी समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “देखिए, दोनों राज्य (हरियाणा और महाराष्ट्र) हमारे परंपरागत स्टेट नहीं थे, बहुत मेहनत करने के बाद हम पिछली बार अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे। ऐसे में इस बार के नतीजे भी पार्टी के लिए अच्छे हैं। हरियाणा में भी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हां इतना जरूर है कि आइडेंटिटी राजनीति और लोकलुभावन वादों की राजनीति खत्म करने में अभी वक्त लगेगा।”