लोकसभा सदस्य रामचंद्र पासवान का निधन

 नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)| लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का रविवार को हृदयाघात के कारण यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।

 एक हफ्ते से उनका यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता ने सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

चार बार सांसद रहे रामचंद्र पासवान लोकसभा में बिहार की समस्तीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनैना कुमारी, दो बेटे और एक बेटी हैं।