वाशिंगटन पोस्ट में भारतीय राजनीति पर विचार व्यक्त करेंगी राणा अयूब

 नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने भारत की पत्रकार राणा अयूब को अपने ‘ग्लोबल ओपीनियन’ विभाग में लेखक के तौर पर नियुक्त किया है।

 जेफ बेजोस की स्वामित्व वाली कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मुंबई में रहने वालीं अयूब रोजाना इस कॉलम में भारत के राजनीतिक मामलों पर लिखेंगी।

अयूब को भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखने के लिए जाना जाता है। अखबार के इस विभाग के लिए बरखा दत्त पहले से ही लिख रही हैं।

अयूब पहले खोजी पत्रिका ‘तहलका’ में संपादक थीं। वह ‘गुजरात फाइल्स : एनाटॉमी ऑफ एक कवर-अप’ की भी लेखिका हैं।