शीला दीक्षित के सम्मान में दिल्ली में 2 दिन का राजकीय शोक

 नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। शनिवार की शाम उनका निधन हो गया।

  राजकीय शोक की घोषणा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित वर्ष 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहीं। दिल का दौरा पड़ने से 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

उनके आकस्मिक निधन के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया।