सेना कमांडर और कोविद की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय अभियान केंद्र के प्रमुख, जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने सोमवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि एक बार नया यात्रा प्रतिबंध, जो एक कर्फ्यू के समान होगा, 25 मई की सुबह हटा लिया जाएगा। इसके बाद इसे एक बार फिर 25 मई को रात 11 बजे लगाया जाएगा और 28 मई को सुबह 4 बजे तक यह लागू रहेगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने के लिए 25 मई को बाहर जाने के लिए कुछ घंटे का समय दिया जाएगा।
सिल्वा ने कहा, हम लोगों से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस यात्रा प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने का आग्रह करते हैं। आने वाले तीन सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण हैं और उम्मीद है कि यह वायरस के प्रसार को रोक देगा।
सिल्वा ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं और परिधान क्षेत्र के कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति होगी।
मंगलवार सुबह तक, श्रीलंका में कुल 145,202 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं और 981 लोगों की मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि एक नया वायरस वैरिएंट पूरे देश में फैल रहा है और मई से अब तक 30,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है।
श्रीलंका ने 13 मई से एक समान द्वीपव्यापी यात्रा प्रतिबंध लगाया था जिसे सोमवार तड़के हटा लिया गया था।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नया वायरस हवा में फैल रहा है और सख्त स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।
–आईएएनएस
एचके/आरजेएस