श्रीलंका : हाथी के हमले में भारतीय घायल

पुट्टलम (श्रीलंका), 27 दिसम्बर (आईएएनएस)| श्रीलंका के पुट्टलम जिले में एक जंगली हाथी द्वारा हमला किए जाने के बाद एक भारतीय शख्स घायल हो गया। द संडे टाइम्स के अनुसार, आंध्र प्रदेश के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति पर गुरुवार को हाथी ने हमला किया और उसे जंगल में ले गया, घटना उस समय हुई जब वह एक वेल्डिंग वर्कशॉप से बाहर निकला, जहां वह काम करता था।

हमले के बाद, शख्स को पुट्टलम बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में, वन्यजीव अधिकारी इलाके के फॉरेस्ट रिजर्व में हाथी को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंचे।