स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में गर्लफ्रेंड नताशा संग वरुण कर रहे थे रोमांस, मिल गए विराट-अनुष्का – Photos

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में बॉलीवुड एक्ट्रेस वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा संग हॉलिडे एन्जॉय कर रहे है। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के संग स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मनाने पहुंची है। स्विट्जरलैंड से दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच दोनों की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है। इन सभी के इस मुलाकात की तस्वीर को अनुष्का और वरुण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

 

चारों को एक साथ देख फैंस काफी खुश है। गौरतलब हो कि स्विट्जरलैंड में वरुण धवन और नताशा दलाल इससे पहले करीना कपूर-करिश्मा और परिवार से मिले थे। विरूष्का ने इससे पहले ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडिल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बर्फ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं।