हॉकी मिजोरम को मिला 2019-20 का श्रेष्ठ एचआई सदस्य का पुरस्कार

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। हॉकी मिजोरम को 2019-20 के लिए श्रेष्ठ हॉकी इंडिया (एचआई) सदस्य चुना गया है।

अध्यक्ष जोथानकिमी और महासचिव लालरिनफेला की देखरेख में हॉकी मिजोरम ने राज्य में हॉकी के विकास के लिए कई सराहनीय काम किए और इसी के लिए एचआई ने उसे सम्मानित किया है।

हॉकी इंडिया ने राकेश कुमार को श्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार दिया। राकेश को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक स्तर पर कई टूर्नामेंट्स के आयोजन को लेकर पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा जावेद शेख को श्रेष्ठ अम्पायर और मैनेजर का पुरस्कार दिया गया।

नागपुर के मनीष गौर को 2019-20 के लिए श्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसर का पुरस्कार मिला।

–आईएएनएस

जेएनएस