कर्जत में 1 हजार किलो गोमांस जब्त, 10 लोगों पर मामला दर्ज

कर्जत : समाचार ऑनलाइन – अहमदनगर स्थित स्थानिक अपराध अन्वेषण विभाग ने बुधवार रात को कर्जत तहसील के पास से सातपुर गांव के पास से कुरेशी मला में छापा मारकर 1 हजार 300 किलो का गोमांस जब्त किया है। इस दौरान दो टेम्पो और जिंदा गाय, बैल ऐसे कुल 8 लाख 38 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों द्वारा गोमांस रखने के जानकारी मिली थी। खबर की पुष्ठि कर पुलिस ने छापा मारकर 1 हजार 300  किलो गोमांस जब्त किया है।

प्राथमिक जानकारी अनुसार इस छापे में मोहम्मद कुरेशी (मुंबई), मोहसीन कुरेशी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस मामले में 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है। इतने बड़े पैमाने में गोमांस पाए जाने से इलाके में हलचल मच गई है। कर्जत में यह घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई है। गोमांस रखने के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से अधिक पूछताछ की जा रही है।