अनैतिक संबंधों के चलते 10 साल के बच्चे की हत्या!

पुणे | समाचार ऑनलाइन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजगुरुनगर से गायब हुए बच्चे को उसी दिन मौत के घाट उतार दिया गया था। इस संबंध में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने सुमित रविंद्र सावंत (10) की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुमित का अपहरण करने के बाद वो उसे चासकमान बांध ले गया और हत्या करने के बाद उसका शव वहीं ठिकाने लगा दिया। पुलिस निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुमित की लाश को पानी में फेंक दिया था, पुलिस लाश ढूंढने का प्रयास कर रही है।

[amazon_link asins=’B072X2BGM5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4c6a9958-a2cd-11e8-889b-01c5298f6961′]

इस बात की चर्चा है कि अनैतिक संबंधों के चलते बच्चे की हत्या हुई है। गौरतलब है कि सुमित राजगुरू विद्यालय मैदान में खेल रहा था और दोपहर को वह अचानक गायब हो गया। शुरुआत में यह कहा गया कि कोई अज्ञात शख्स सुमित को अपने साथ ले गया है। इस संबंध में खेड पुलिस स्टेशन में रविंद्र सावंत ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस इस बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ कहने से बाख रही है।