चालू वित्त वर्ष में मनपा की तिजोरी में 100 करोड़ की वृद्धि

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – पिछले वित्त वर्ष की तुलना में जारी वित्त वर्ष में मनपा की इन्कम में वृद्धि हुई। 1 अप्रैल से 16 जून 2018 तक टैक्स कलेक्शन एवं कंस्ट्रक्शन परमिशन विभागों के माध्यम से 141।72 करोड़ रुपए की इन्कम हुई थी। जारी वित्त वर्ष में उसी अवधि में 241।76 करोड़ रुपए का रेवेन्यू संकलित किया गया। इसमें और वृद्धि हेतु दोनों विभागों को समन्वय साधने का आदेश मनपा आयुक्त श्रवण हर्डिकर ने दिया है।

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के कर संकलन व कंस्ट्रक्शन परमिशन विभागों की इन्कम में वृद्धि को लेकर मनपा आयुक्त श्रवण हर्डिकर एवं स्थायी समिति के अध्यक्ष विलास मडिगेरी ने कामकाज की समीक्षा की। प्रशासन को इन्कम में वृद्धि के प्रयास का आदेश भी दिया गया है।

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल इन्कम में 100 करोड़ की वृद्धि को लेकर मनपा आयुक्त हर्डिकर ने कहा, मनपा की इन्कम में वृद्धि के लिए टैक्स कलेक्शन व कंस्ट्रक्शन परमिशन विभागों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए मनपा क्षेत्र में शामिल सभी प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले प्रॉपर्टीधारकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर संकलन विभागीय कार्यालय के प्रशासकीय अधिकारी, सहायक मंडलाधिकारी व संबंधित गुट प्रमुखों को प्रॉपर्टीज के सर्वेक्षण हेतु आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने का आदेश क्षेत्रीय अधिकारियों को दिया गया है।

टैक्स कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को स्वाइप मशीन
स्थायी समिति के अध्यक्ष विलास मडिगेरी ने बताया कि टैक्स कलेक्शन के दौरान कर्मचारियों को कैश संभालनी पड़ती है। यह खतरे से भरा काम है। क्या संबंधित कर्मचारियों को स्वाइप मशीनें देकर खतरे को दूर किया जा सकता है? इस विषय में एकाउंट्स डिपार्टमेंट एवं आई-टी डिपार्टमेंट को समन्वय साधने का आदेश दिया गया है। साथ ही टैक्स कलेक्शन करने वाले सभी कर्मचारियों को स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पेश करने का आदेश भी दिया गया है। यह जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष विलास मडिगेरी ने दी