भोसरी में 101 किलो गांजा बरामद

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – भोसरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कार में से 101 किलो 125 ग्राम गांजा पकड़ा है। इसकी कीमत 15 लाख 16 हजार 875 रुपये बताई जा रही है। शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब इंद्रायणी नगर में की गई इस कार्रवाई में अतिक युनूस शेख (27, निवासी दिल्ली नाका, मोगल टेकडी, संगमनेर, अहमदनगर) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि रफिक शेख (निवासी खांडगांव, संगमनेर, अहमदनगर) नामक साथी भाग निकलने में कामयाब हो गया।
इस बारे में पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र बालासाहेब गाढवे ने भोसरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को भोसरी में पिंपरी चिंचवड़ मनपा के ई क्षेत्रीय कार्यालय के पास इंद्रायणीनगर की ओर जानेवाली रोड पर एक कार में गांजा रहने की खबर मिली। इसके अनुसार पुलिस टीम ने वहां छापा मारा और कार की तलाशी में 101 किलो 125 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 15 लाख 16 हजार 875 रुपये बताई गई है। इस मामले में अतिक शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है और भाग निकलने में कामयाब हुए उसके रफीक शेख नामक साथी की तलाश की जा रही है।