वियतनाम में बाढ़ से 13 मरे

हनोई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)| वियतनाम में बाढ़ की वजह से हुए विभिन्न हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये पीड़ित पांच प्रांतों क्वांग त्री, थुआ थिएन हुए, क्वैंग नैम, क्वैंग न्गाय और बन दन्ह हैं।

बाढ़ ने लगभग 12,000 हेक्टेयर चावल और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया और करीब 163,500 मवेशी और पॉल्ट्री मारे गए।

इस साल के पहले 11 महीनों में वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं, ज्यादातर तूफान, बाढ़ और भूस्खलन में 189 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 140 अन्य घायल हुए हैं।