पिछले 2 वर्षों में महामेट्रो ने लगाए 13,000 पेड़

पुणे : समाचार ऑनलाईन – महामेट्रो द्वारा मेट्रो रूट और स्टेशन के लिए पुणे व पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कुछ पेड़ काटे गए। ऐसा होते हुए भी पर्यावरण के संतुलन हेतु महामेट्रो द्वारा पिछले दो वर्षों में 12 हजार 700 पेड़ों को सफलतापूर्वक शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाया गया है। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में एक हजार पेड़ों का सफलता पूर्वक पुनर्रोपण किया गया है।

शहर के विभिन्न हिस्सों में मेट्रो का कार्य तेजी से जारी है। मेट्रो के डिपो के साथ रूट व स्टेशन के कंस्ट्रक्शन में बाधा आने वाले पेड़ काटने के बजाय उनका पुनर्रोपण करने के पर महामेट्रो ने पहले से जोर दिया है। कुछ पेड़ अगर काटने पड़े तो उनके बदले में पुणे व पिंपरी-चिंचवड़ परिसर में पिछले दो वर्षों में 12 हजार 700 नए पेड़ लगाए गए हैं। महामेट्रो ने वर्ष 2017 में तीन हजार से अधिक पेड़ लगाए थे। वर्ष 2018 में यह संख्या करीब तिगुनी बढ़ी है। पिछले वर्ष में महामेट्रो ने करीब साढ़े नौ हजार पेड़ लगाए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक साढ़े पांच हजार पेड़ मनपा की सीमा में तथा शेष पेड़ पिंपरी-चिंचवड़ परिसर में लगाए गए हैं।

* शहर में महामेट्रो द्वारा पुनर्रोपण किए गए कुल पेड़ – 1080

* पेड़ों का पुनर्रोपण किए स्थान

एग्रीकल्चर कॉलेज ग्राउंड – 505
एआरएआई पहाड़ी – 452
कासारवाड़ी – 45
खड़की कैन्टोन्मेंट बोर्ड – 32
वनाज डिपो – 21
येरवड़ा नदी पाट – 20
बंडगार्डन – 5
सोसायटियों को चेतावनी ! कचरा प्रोजेक्ट पूर्ण नहीं करने पर कचरा उठाना बंद किया जाएगा