विश्व दिव्यांग दिन पर बांटे गए 15 व्हीलचेयर

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में रहाटनी- पिंपले सौदागर के शिवशंभो सेवा मंडल के सभागृह में स्माइल फाउंडेशन और नाना काटे सोशल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पिंपरी चिंचवड मनपा के विपक्षी नेता विट्ठल उर्फ ​​नाना काटे के हाथों जरूरतमंद दिव्यांग नागरिक, विद्यार्थियों को 15 को व्हीलचेयर बांटे गए।
इस अवसर पर स्माईल फाऊंडेशन के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष, वाल्मिक कुटे, पूर्व नगरसेवक गुरूबक्ष पहलानी, पिपंरी चिंचवड कुश्तीगीर परिषद के उपाध्यक्ष कालूराम कवितके, प्रहार संगठन के नयन पुजारी, कुलदिप माखले, संजय गायके, शिवशंभो सेवा मंडल के अध्यक्ष संपत मेटे, शंकरराव काटे, संतोष मल्हारी काटे, अर्जुनभाऊ काटे, राकेश नखाते व स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।