15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर 18 दिन तक बलात्कार

नागपुर : एक 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर घर में बांध कर लगातार 18 दिन तक बलात्कार करने की चौंकाने वाली घटना नागपुर में हुई है। इस मामले में यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को आजादी दिलाई।

सूर्या जांभुलकर (उम्र 19, नि. आजरी-माजरी) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। यशोधरानगर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की अपनी दादी के साथ सक्करदरा में रह रही थी। आरोपी उसकी दादी को मदद करने के लिए हमेशा आता-जाता रहता था। ऐसे में आरोपी की नज़र लड़की पर पड़ी। 18 दिन पहले लड़की की दादी बीमार थी। इसलिए उन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी इसी मौके का फायदा उठाकर लड़की से कहा कि दादी को देखने के लिए अस्पताल जाना है। इसलिए लड़की जल्दबाजी में उसके बाइक पर बैठ गई।

वो सीधा बाइक लेकर आजरी माजरी परिसर में ले गया। जब लड़की ने पूछा तो उसने कहा कि दादी के इलाज के लिए पैसे लेने हैं। आरोपी लड़की को लेकर कलमना के पास एक गांव में ले गया। वहाँ एक घर में उसे बंधक बना कर 18 दिनो तक बलात्कार किया। आरोपी के बहर जाने पड़ एक दिन लड़की ने आरोपी के मोबाइल से दादी को फोन किया और सारी सच्चाई बता दी। बुजुर्ग दादी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि सक्करदरा की पुलिस कागजी घोड़े दौड़ाने में लगी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए यशोधरानगर के पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम ने आरोपी को ढूंढने के लिए टीम भेजी। आरोपी के बिनाकी के पास पुल के नीचे खड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके अनुसार पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी ने और किसकी मदद ली इसकी जांच पुलिस कर रही है।