प्रमोशन पाए 17 पुलिस उपनिरीक्षक अंततः हुए कार्यमुक्त

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मनुष्यबल और वाहन व अन्य संसाधनों की कमी से जूझ रहे पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के उन 17 पुलिस उपनिरीक्षकों को आखिरकार कार्यमुक्त किया गया जो कि सहायक पुलिस निरीक्षक पद का प्रमोशन मिलने के बाद भी कार्यमुक्त न किये जाने से नई जगहों पर तैनाती पाने से दूर थे। पुलिस आयुक्त संदीप बिश्नोई ने गुरुवार की शाम 17 पुलिस अधिकारियों को कार्यमुक्त करने संबन्धी का आदेश जारी किया।

राज्यभर में 1558 पुलिस उपनिरीक्षकों को सहायक पुलिस निरीक्षक पद पर प्रमोशन दिया गया है। 30 अगस्त को इसका आदेश जारी किया गया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के कई उपनिरीक्षकों को भी प्रमोशन मिला लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। जबकि दूसरे आयुक्तालय के उपनिरीक्षकों को नई जगहों पर पोस्टिंग भी मिल गई। पिंपरी चिंचवड़ आयुक्तालय मनुष्यबल की कमी से जूझ रहा है। उसी में गणेशोत्सव, मोहर्रम, दशहरा, विधानसभा चुनाव, दिवाली, अयोध्या फैसला आदि के लिए शहर में कड़े बंदोबस्त की जरूरत थी। अब जबकि सारे उत्सव औऱ विधानसभा चुनाव निर्विघ्न संपन्न हो चुके हैं तब प्रमोशन पाए हुए पुलिस अधिकारियों को कार्यमुक्त करने का फैसला पुलिस आयुक्त संदीप बिश्नोई ने किया है।

कार्यमुक्त किये गए सहायक पुलिस निरीक्षक पद पर प्रमोशन पाए हुए 17 उपनिरीक्षकों में बिरूदेव निवृत्ती काबुगडे (भोसरी थाना से कोल्हापूर परिक्षेत्र), हरिदास शिवराम बोचरे (पिंपरी थाना से ठाणे शहर), निलेश एकनाथ बोडखे (सायबर सेल से नासिक परिक्षेत्र), भरत विठ्ठलराव चपाईतकर (चिखली थाना से अमरावती परिक्षेत्र), योगेश भास्कर शिंदे (चिखली थाना से औरंगाबाद परिक्षेत्र), विवेक सुरेश वल्टे (हिंजवडी थाना से ठाणे शहर), मनोज मोहन पवार (देहूरोड थाना से कोल्हापूर परिक्षेत्र), श्रीकांत अंकुश पाटील (सांगवी थाना से नासिक परिक्षेत्र), अमित बालासाहेब शेटे (वाकड थाना से सोलापूर शहर), सुधीर योगीराज पाटील (सांगवी थाना से नासिक शहर), ईश्वर धुराजी जगदाले (भोसरी एमआयडीसी थाना से नागपूर शहर), सचिन विजय शिंदे (नियंत्रण कक्ष से कोल्हापूर परिक्षेत्र), रत्नमाला सावंत (चिखली थाना से मुंबई शहर), रूपाली निवास पाटोले (भोसरी एमआयडीसी थाना से मुंबई शहर), श्रीकांत तानाजी शेंडगे (भोसरी एमआयडीसी थाना से नवी मुंबई), वसंत शेषराव मुले (आर्थिक अपराध शाखा से नांदेड परिक्षेत्र), हनुमंत प्रकाश बांगर (वाकड थाना से मुंबई शहर) का समावेश है।