2 अमरनाथ यात्रियों की मौत

 श्रीनगर, 12 जुलाई (आईएएनएस)| अमरनाथ यात्रा के दो तीर्थयात्रियों की शुक्रवार को मौत हो गई।

 पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुजरात के 65 वर्षीय श्रीकांत दोशी और झारखंड के 55 वर्षीय शशि कुमार का आज (शुक्रवार को) यात्रा के दौरान निधन हो गया।

सूत्रों ने कहा, “श्रीकांत दोशी का निधन पारंपरिक पहलगाम-गुफा तीर्थ मार्ग पर शेषनाग पड़ाव में हुआ, जबकि शशि कुमार की यात्रा के बाद रुकते समय मृत्यु हो गई।”

उन्होंने कहा, “दोनों ही मामलों में मौत के कारणों की जांच की जा रही है।”