महाराष्ट्र में इमारत ढहने से 2 की मौत

भिवंडी(महाराष्ट्र) (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में शनिवार को एक चार मंजिला जर्जर इमारत गिरने से कम से कम दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलबे में पांच से छह लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

यह घटना शांतिनगर इलाके में शुक्रवार रात की है। इमारत के निवासियों को फायर ब्रिगेड और नगर निगम की एजेंसियों द्वारा निकालने के दौरान इमारत ढह गई।

दरअसल, निवासियों ने सूचना दी थी कि इमारत हिल रही थी। इमारत में आठ परिवार रह रहे थे।

देर रात करीब 2.15 बजे, लोगों को निकालने के दौरान इमारत पूरी तरह से ढह गई।