तालाब में डूब कर 23 वर्षीय अक्षय की मौत

कडेगांव : लघु सींचाई तालाब में डूब कर अक्षय संभाजी माली (उम्र 23, नि.कडेगांव) की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह हुई। इस मामले में संजय महादेव पिसे (नि. कडेगांव) ने शिकायत दर्ज कराई।

सुतगिरणी को जलापूर्ति कराने वाले कडेगांव तालाब में पानी के मोटर में कुछ गड़बड़ी हो गई थी। मोटर ठीक करने के लिए सूतगिरणी के कर्मचारी सुबह 9बजे के आसपास कडेगांव तालाब के पास आए। यह मोटर 300 फूट अंदर था। उसे बाहर निकालने के लिए एयर बैग व अन्य साधन होने के बाद भी अक्षय बिना कुछ लिए पानी में उतर गया। वो पानी के बहुत अंदर चला गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सुतगिरणी के अन्य कर्मचारियों ने अक्षय को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण उन्हे सफलता नहीं मिली।

सांगली के रेसक्यू टीम ने बाहर निकाला मृत शरीर

सागरेश्वर सुतरगिरणी के इंजीनियरिंग विभाग में अक्षय माली नौकरी कर रहा था। उसका मृत शरीर निकालने के लिए विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं निकाल पाए। उसके बाद मृत शरीर बाहर निकालने के लिए सांगली के रेसक्यू टीम को बुलाया गया। अंत में इस टीम को अक्षय के मृत शरीर को बाहर निकालने में सफलता मिली। जैसे ही अक्षय के डूबने की खबर लोगो को मिली वैसे ही लोग तालाब के पास जमा होने लगे। लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस घटना की जानकारी कडेगांव पुलिस को दी गई। सहायक पुलिस निरिक्षक संदीप सालुंखे कर रहे हैं।