भीमा नदी में डूबकर 26 वर्षीय युवक की मौत

हवेली: पुणेसमाचार आॅनलाइन

राज्य मे डूबकर मौत होने की घटना दिन ब दिन सामने आ रही हैं। पुणे के हवेली तालुका में भीमा नदी में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हुई हैं। यह घटना पिंपरी सांडस परिसर में उजागर हुई हैं। गणेश गजरे ऐसा युवक का नाम हैं।
प्राप्त जानकरी के अनुसार , हवेली तालुका में भीमा नदी में गणेश गजरे का शव मिलने से परिसर में खलबली मच गई।

घटना की जानकारी मिलते पुलिस और दमकल विभाग के अधिकरी घटनास्थल पर दाखिल हुए। हालांकि डूबने का कारण अभी तक पता नही चल पाया हैं। लेकिन तैरना न आने की वजहसे युवक की मौत हुई है, ऐसा दमकल अधिकारियों ने बताया है। गणेश गजरे की 1 साल पहले ही शादी हुई थी। घटना की जांच लोनिकंद पुलिस कर रही हैं।