प्रेम प्रकरण में 28 वर्षीय युवक की हत्या

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
प्रेम प्रकरण में नामदेव नागेराव जाधव (28, निवासी डोंगरगांव, निघोजे, चाकण, पुणे) नामक युवक की हत्या किए जाने की वारदात चाकण में सामने आई है। चाकण पुलिस ने इस मामले में अविनाश उर्फ अविराज रोहिदास देडे (22, निवासी आदर्शनगर, मोशी, पुणे) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ अक्षय सोनवणे, आदित्य मुर्हे, महादेव भागव्यंत, आकाश गायकवाड नामक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ व्यकंट नागोराव जाधव (28, निवासी विमाननगर, पुणे) ने शिकायत दर्ज कराई है।
[amazon_link asins=’B01JZ9QQOU,B074XSLVJK,B072N5TN31′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’79cbe7bd-b8f3-11e8-b13d-0fad9c1ce18b’]
पुलिस के अनुसार, नामदेव और अक्षय दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। इस पर से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार की दोपहर नामदेव के साथ अक्षय और उसके साथियों ने चाकण- आलंदी रोड पर रुडाई माता मंदिर के पास मैदान में डंडे से पिटाई की। उसे घायलावस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, मगर इलाज से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को नामदेव और अक्षय के बीच प्रेम प्रकरण को लेकर जारी विवाद की जानकारी मिली। इसके अनुसार तहकीकात करते हुए अविनाश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकियों की तलाश शुरू है।
[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8715dabc-b8f3-11e8-b99c-731badaf7ba8′]