कोल्हापुर, सातारा, जलगांव में आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ती

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – परिविक्षा के तहत कार्याकाल पूर्ण किए तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का राज्य गृह विभाग ने शुक्रवार अलग अलग स्थानों में नियुक्ती की है। तीन दिनों पहले राज्य गृह विभाग ने राज्य के 10 पुलिस उपायुक्त के तबादले किए थे। 29 सहायक पुलिस आयुक्त की पुलिस उपायुक्त के रुप में प्रमोशन किया गया था। उसके बाद अब तीन आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ती की गई है।

पानी किल्लत के विरोध में विपक्ष के साथ सत्तादल का भी आंदोलन

आईपीएस अधिकारी समीर अस्लम शेख की सातारा जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) व उप विभागीय पुलिस अधिकारी-सातारा शहर के रुप में नियुक्ती की गई है। सौरभ कुमार अग्रवाल की जलगांव जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक(एएसपी) व उप विभागीय पुलिस अधिकारी, चोपड़ा उप विभाग में नियुक्ती की गई है।
आईपीएस अधिकारी नीलम रोहन की कोल्हापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक व उप विभागीय पुलिस अधिकारी इचलकरंजी उपविभाग में नियुक्ती की गई है। नियुक्ती किए गए अधिकारियों को उनके नियुक्ती स्थान में कार्यरत होंगे। साथ ही रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करें, ऐसा आदेश जारी किए गए हैं।