खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू 

निवारी, 5 नवंबर : मध्य प्रदेश के निवारी तालुका में एक बच्चा बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई है।  बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी है।  अब सेना की मदद ली गई है।  बच्चे को बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।  बताया जा रहा है खेलते खेलते तीन साल का लड़का बोरवेल में गिर गया।  सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार बच्चा निवारी तालुका के सेतपुरा का रहने वाला है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बच्चे के लिए ट्वीट किया है।  उन्होंने बच्चे के सकुशल बाहर निकलने का विश्वास जताया है।  उन्होंने कहा कि सेतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना बचाव कार्य में शामिल हुई है।  जल्द प्रल्हाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा।  ऐसा मुझे विश्वास है। ईश्वर बच्चे को लंबी उम्र दे।  हम सभी इसके लिए प्रार्थन करे।

प्रल्हाद कुशवाहा तीन साल का बच्चा है।  बोरवेल में  गिरने के बाद उसके रोने की आवाज से परिवार को घटना की जानकारी मिली।  बच्चे को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने का प्रयास जारी है।  घटनास्थल पर प्रशासन की सभी टीम काम  कर रही है ।