भीख मंगवाने के लिए किया 3 साल के बच्चे का अपहरण

कोंढवा पुलिस ने एक पुरुष और महिला की किया गिरफ्तार
पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में भीख मांगने के लिए 3 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले एक पुरुष और महिला को कोंढवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़के का अपहरण 24 फरवरी की शाम को 5.40 बजे किया गया था। इस घटना में अविनाश आडे नामक बच्चे के अपहरण किया गया था।

कोंढवा में शालीमार सोसायटी के पास बच्चा खेल रहा था, इस दौरान दोनों आरोपी ने बच्चे को किडनैप किया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कोंढवा, स्वारगेट, मार्केट यार्ड, शिवाजी नगर रेलवे स्टेशन, कैम्प, वान वाडी, हडपसर, पुणे रेलवे स्टेशन को छान मारा था। 110 सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाल डाले थे। सीसीटीवी में एक महिला और पुरुष बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिये थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हुई। आरोपियों को सासवड से गिरफ्तार किया और बच्चे को सुरक्षित माता पिता को सौंप दिया गया।