पुणे संभाग में अब तक 35.77 लाख कोविड टेस्टिंग

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में शुक्रवार संक्रमितों की संख्या 5.78 लाख पार हो गई है। वहीं 5.56 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 35 लाख 77 हजार 324 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 78 हजार 854 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 56 हजार 547 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6479 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 929 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.13 व डेथ रेट 2.75 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में आज और 619 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 456 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 74 हजार 736 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 61 हजार 51 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4790 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8895 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.37 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.35 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 736 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 619, सातारा जिले के 33, सोलापुर जिले के 44, सांगली जिले के 18 और कोल्हापुर जिले के 22 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 611 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 456 मरीजों के अलावा सातारा में 72 सोलापुर में 42, सांगली में 24 और कोल्हापुर जिले में 17 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 651 हो गया है। इसमें से 53 हजार 214 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1796 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 641 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 50 हजार 780 हो गई है। इसमें से 48 हजार 229 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1778 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 773 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 978 हो गया है। इसमें से 46 हजार 55 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 178 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 810 संक्रमितों में 1715 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 998 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 97 मरीजों का इलाज चल रहा है।