सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 4 नाबालिग लड़कियों को छुड़वाया

पुणे समाचार

पुणे के लोहगांव इलाके में एक लॉज से पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस युवतियों से जिस्मफरोशी कराई जाती थी। पुलिस ने लॉज संचालक सहित कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों में दीपक उर्फ दीपेंद्र गोविंदी प्रसाद (27), दगडु सुदाम खांदवे, मनोज प्रभुदयाल दोहरे और भीमराव महेंद्र दोहरे शामिल हैं। पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग को खबर मिली थी कि तोरणा लॉज में 4 नाबालिग लड़कियों से वेश्याव्यवसाय कराया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने छापा मारकर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की दो-दो लड़कियों को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने 35 हजार रुपए, 7 मोबाइल, लॉज का रजिस्टर, हिसाब की डायरी व बाकी कागजात जब्त किए हैं। पीड़ित लड़कियों को रेस्क्यू होम भेज दिया गया है।

इस कारवाई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त पंकज डहाणे, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम 2) भानु प्रताप बर्गे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव, सचिन कदम, राजाराम घोगरे, नामदेव शेलार, तुषार आल्हाट, प्रदीप शेलार, नितिन तेलंगे, संदीप गायकवाड, रेवनसिध्द नरोटे,सुनील नाईक, गीतांजलि जाधव, अनुराधा ठोंबरे, सुप्रिया शेवाले व विमानतल पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (क्राइम) विलास लोंडे व उनकी टीम ने अंजाम दिया।