सीढ़ियों से गिरे 4 वर्ष के बच्चे की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाईन – नर्हे क्षेत्र में एक अधूरी बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से 4 वर्ष के बच्चे के सीढ़ी से गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे का नाम अनुराग पुरु (उम्र 4 वर्ष) है। इस मामले में सिंहगढ़ पुलिस ने अकस्मात मौत का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुराग के पिता मजदूर है। वह मूल रूप से झारखंड के है। सिंहगढ़ रोड के नजहे परिसर में चल रहे एक बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन में वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता है। सप्ताह भर पहले बच्चे की मां बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर कपड़े डालने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उसका बेटा सीढ़ियों से लुढ़कर नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर लगी गंभीर चोट को मौत की वजह बताया गया है। लगातार मजदूरों के बच्चे सुरक्षा के अभाव में इसी तरह से कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसे का शिकार होते रहे हैं। इस पर सख्ती से ध्यान देने की जरूरत है।