महाराष्ट्र में अपराधियों को सजा दिलाने का स्तर 40 प्रतिशत बढ़ा – संजीव कुमार सिंघल

पुणे | समाचार ऑनलाइन

– राज्य के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का किया गया सम्मान

पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र में अपराधियों को सजा दिलाने का स्तर बढ़ा है। वर्ष 2013-14 के बाद से पुख्ता सबूत के आधार पर अपराधियों को सजा मिली है। महाराष्ट्र में अपराधियों को सजा होने का स्तर 40 प्रतिशत के ऊपर पहुंचा है। सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित रखना और क्राइम डिटेक्शन करना पुलिस का काम है, पर अगर अपराधियों को उनके अपराध के लिए सजा मिली तो आरोपियों के अंदर पुलिस का डर बना रहा है। ऐसे विचार अतिरिक्त पुलिस महासंचालक संजीव कुमार सिंघल ने व्यक्त किए।

पुणे : महाराष्ट्र में अपराधियों को सजा दिलाने का स्तर 40 प्रतिशत बढ़ा : संजीव कुमार सिंघल

पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए अपराध अन्वेषण विभाग, महाराष्ट्र राज्य, पुणे की ओर से उल्लेखनीय कार्य हेतू 11 अपराध में कुल 47 अधिकारी व कर्मचारी का सम्मान किया गया। यह पुरस्कार संजीव कुमार सिंघल द्वारा वितरण किया गया। मकोका कानून अंतर्गत सजा हुए अपराध, नयना पुजारी हत्या मामला, औरंगाबाद स्थित अहमदाबाद बम विस्फोट के आरोपियों को गिरफ्तार करना, नरबली के लिए 7 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या किए गए अपराधों के गुड डिटेक्शन के लिए पुरस्कार वितरण किया गया था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’db0c1caa-c16d-11e8-b562-4bca7ba417b7′]

कार्यक्रम में विशेष महानिरीक्षक सुनील रामानंद, पुलिस उपमहानिरीक्षक दत्तात्रय मंडलिक, डॉ. जय जाधव, पुलिस अधीक्षक कल्पना बारवकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
पुरस्कार प्राप्त अधिकारी व कर्मचारियों के नाम
नागपुर परिक्षेत्र के रामनगर पुलिस स्टेशन में मई 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन के तहत पुलिस निरीक्षक एम.डी. शरणागत, पुलिस उप निरीक्षक राधेश्याम रामायण पाल, पुलिस हवालदार सुरेश केमेकर और राजू मेश्राम को सम्मानित किया गया।

पुणे शहर के येरवडा पुलिस स्टेशन में जून 2017  के दौरान गुड डिटेक्शन के तहत पुलिस निरीक्षक दीपक सावंत, पुलिस हवालदार प्रकाश केशव लंघे, पुलिस नाईक सचिन कदम और पुलिस नाईक प्रदीप शेलार को सम्मानित किया गया।

औरंगाबाद परिक्षेत्र में जिला बीड चकलांबा पुलिस स्टेशन में जून 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन के तहत पुलिस उप अधीक्षक ज्योति क्षीरसागर को सम्मानित किया गया।

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00MIFIYVM,B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7c2aa3f2-c16f-11e8-9487-65a6e5eb5a62′]

नांदेड परिक्षेत्र में लातूर, अहमदपुर पुलिस स्टेशन में जून 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन तहत पुलिस उप अधीक्षक गणेश नामदेव गावडे, पुलिस हवालदार ए.जी.इनामदार और पुलिस नाईक एस.डी. राठौड़ को सम्मानित किया गया।

अमरावती परिक्षेत्र, जिला यवतमाल घाटंजी पुलिस स्टेशन में अगस्त 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन तहत पुलिस निरीक्षक चंदनसिंह भीकमसिंह बायस, सहायक पुलिस निरीक्षक सारंग नवलकर, सहायक फौजदार अकील देशमुख, पुलिस हवालदार अरुण नागतोडे, गजानन अजमिरे और पुलिस सिपाही आशिष भुसारी को सम्मानित किया गया।

पुणे शहर के हडपसर पुलिस स्टेशन में सितंबर 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन तहत पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मोहिते, पुलिस निरीक्षक वर्षाराणी पाटिल, पुलिस हवालदार एस.जी.भगत और महिला पुलिस सिपाही वी.एस. वेदपाठक को सम्मानित किया गया।

[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B0756RCTK2,B0756RCTK1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1a606c15-c16e-11e8-b2a6-7599f2418727′]

पुणे शहर के येरवडा पुलिस स्टेशन में अक्टूबर 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन तहत पुलिस निरीक्षक संजय पाटिल, विलास लोंडे, सहायक पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव, पुलिस हवालदार राजाराम घोगरे, पुलिस नाईक तुषार आल्हाट को सम्मानित किया गया।

औरंगाबाद शहर के बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में नवंबर 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन तहत पुलिस निरीक्षक रामेश्वर थोरात, पुलिस निरीक्षक रामेश्वर थोरात, ए.एस.नांदेडकर, पुलिस हवालदार रामदास गाडेकर, एस.एस. महेर, सुनील मुले को सम्मानित किया गया।

[amazon_link asins=’B076H51BL9,B07B6DM75J,B07B4S1GLV’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8f1c579d-c16f-11e8-a755-53b7e4d823fe’]

ठाणे शहर के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में दिसंबर 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन के तहत पुलिस उप आयुक्त भीमराव कृष्णा सोनवणे, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजीराव देशमुख, सहायक पुलिस उप निरीक्षक बाबू मारुति चव्हाण, पुलिस हवालदार आप्पासाहब जगन्नाथ चव्हाण, वी.एल. सानप, पुलिस सिपाही एस.एम. शेलार को सम्मानित किया गया है।

पुणे शहर के समर्थ पुलिस स्टेशन में नवंबर 2017 के दौरान गुड डिटेक्शन के तहत सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र बाबर को सम्मानित किया गया।