पुणे जिले में मिले कोरोना के 480 नए संक्रमित

अब तक मिले 3.48 लाख मरीज; 3.29 लाख ने दी महामारी को मात

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे जिले में मंगलवार को 480 नए मरीज मिले जबकि नए से 660 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 48 हजार 295 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 148 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 10 हजार 731 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8416 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.50 फीसद रह गया है।

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में जहाँ संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख तक पहुंच रही है वहीं 5.13 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। वहीं कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 29 लाख 73 हजार 988 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 43 हजार 484 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 14 हजार 519 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 13 हजार 783 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 182 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 94.67 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है।

संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में मंगलवार को 1098 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 660, सातारा जिले के 230, सोलापुर जिले के 128, सांगली जिले के 45 और कोल्हापुर जिले के 35 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 761 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 480 मरीजों के अलावा सातारा में 116, सोलापुर में 100, सांगली में 39 और कोल्हापुर जिले में 26 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज सातारा जिले में मिल रहे हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार 63 हो गया है। इसमें से 49 हजार 809 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 510 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 46 हजार 879 हो गई है। इसमें से 43 हजार 325 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1630 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1924 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 61 हो गया है। इसमें से 44 हजार 989 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1705 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 367 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 186 संक्रमितों में 1687 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 248 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 251 मरीजों का इलाज चल रहा है।