पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, 5 की मौत दो घायल

पुणे : समाचार ऑनलाइन – ट्रक ड्राइवर का नियंत्रण खो देने की वजह से आज सुबह पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हैं।

आज सुबह साढ़े दस बजे के पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सिमेंट बैग ढोने वाला ट्रक जा रहा था। इस दौरान खंडाला बोर घाट के आडोशी बोगदे में मोड़ के पास नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना हुई। पुणे से मुंबई की ओर जा रहा ट्रक पलटी हो कर पुणे की ओर जाने वाले मार्ग पर जा गिरा। वहां से गुजरने वाली तीन कार के ऊपर ट्रक जा गिरा। एक ही समय में तीन कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इतना ही नहीं तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के दौरान हॉस्पिटल में भरती किया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

दो लोग अभी भी गंभीर घायल हुए हैं। अब तक मृत लोगों के नाम पता नहीं चल सके।