दो एसीपी समेत 7 अधिकारी व 14 पुलिसकर्मी रिटायर

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के एसीपी सतीश पाटिल, एसीपी गणपत माडगुलकर समेत सात अधिकारी और 14 पुलिस कर्मचारी रिटायर हो गए। आयुक्तालय में हुए एक समारोह में सभी को भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन के हाथों रिटायर्ड अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी पत्नी के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिटायर होनेवाले अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
पुलिस आयुक्त पद्मनाभन ने कहा कि, रिटायरमेंट के बाद का जीवन खुशियों से भरा होता है। सर्विस में रहते परिवार को समय नहीं दे पाते। अब रिटायरमेन्ट के बाद का जीवन अपने परिवार के साथ आनंद में बिताए। इस अवसर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले, पुलिस उपायुक्त विनायक ढाकणे, स्मार्तना पाटील, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीधर जाधव, नीलिमा जाधव, चंद्रकांत अलसटवार, श्रीकांत मोहिते, सभी पुलिस थानों के प्रभारी व अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने अपने मनोगत में आगे कहा कि, पुलिस बल में काम करना बड़ी जिम्मेदारी होती है। हमेशा समाज के हित और सुरक्षा के लिए अपने आप को झोंक देना पड़ता है। पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद से कई दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। एक- एक कर्मचारी चार- चार कर्मचारियों का काम कर रहा था। वहीं एक एक अधिकारी कई अधिकारियों की जिम्मेदारी निभा रहा था। पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय की निर्मिती में हर एक कर्मचारी और अधिकारी का योगदान है। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर ने किया और एसीपी श्रीधर जाधव ने आभार ज्ञापन दिया।
आज रिटायर हुए पुलिस अधिकारियों में आयुक्तालय के प्रशासकीय अधिकारी रमेश देवलेकर, क्राइम ब्रांच के एसीपी सतीश पाटील, देहूरोड विभाग के एसीपी गणपतराव माडगूलकर, आलंदी थाने के उपनिरीक्षक दत्तू शिंदे, देहूरोड-तलेगांव ट्रैफिक विभाग के उपनिरीक्षक सुरेश हगवणे, निगडी थाने के उपनिरीक्षक बालासाहेब खामगल, हिंजवडी थाने के उपनिरीक्षक संभाजी होलकर और कर्मचारियों में सहायक फौजदार नामदेव भोर, तुकाराम टोणपे, परशुराम खानदेश, मछिंद्र जगताप, गजानन गोरड, बबन इरले, सुनील कदम, दिनकर गरुड, पंडित बुर्डे, अशोक बगाटे, अरुण भोसले, दिगंबर नातू, आनंद कुरुंदकर, हवलदार अरुण लांडे का समावेश है।