बकरी बांधने को लेकर विवाद के चलते 7 साल के बच्चे को जलाया

मुंबई : पुणेसमाचार ऑनलाइन – वसई में बकरी बांधने को लेकर विवाद के चलते एक सात साल के बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। यह घटना नालासोपारा में घटी। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
नालासोपारा के संतोष भवन में इजहार कुरैशी अपने तीन बच्चों के साथ रहता है। मजदूरी कर अपना घर चलता है, एक पहचान वाले की बकरी वो अपने घर के सामने बांधता था, इस बात को लेकर उसका पड़ोसी से झगड़ा हुआ था।
इस विवाद के चलते अलोक श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव ने आंगन में खेलते 7 साल के फैजान को जिंदा जला दिया। उसे इलाज के लिए स्थानिक हॉस्पिटल और नायर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
मौत से पहले फैजान ने पुलिस को बताया था कि दोनों आरोपियों ने उसे जलाया। तुलीज़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डेनियल बेन ने जानकारी दी।