71 साल के जैन मुनि ने मंदिर में ही किया आत्महत्या, मची खलबली

मुंबई : ऑनलाइन टीम – 71 साल के एक जैन मुनि ने मंदिर में आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है। यह घटना मुंबई के घाटकोपर में घटी। मृतक का नाम मनोहर लाल मुनी महाराज (71) है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महाराज के शव को राजावाडी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंतनगर पुलिस थाने मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात मंदिर के अंदर ही खुद को फांसी लगा ली। गुरुवार तड़के इसकी जानकारी सामने आई। मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा हुआ है कि मेरे गुरू ने सपने में आकर कहा कि ऊपर आ जाओ धरती पर अब तुम्हारा काम पूरा हो गया है, आइए अब साथ में पूजा करेंगे। पंतनगर पुलिस ने एडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी जानकारी पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम ने दी।