पुणे जिले में कोरोना के 7278 मरीजों का इलाज जारी

पुणे। पुणे जिले में महामारी कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ चला है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन एक ही दिन में जिले में 1100 से भी ज्यादा संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। नए से 484 महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 98 हजार 607 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 82 हजार 238 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 7278 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9091 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.28 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.89 फीसद रह गया है।

बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 39 लाख 38 हजार 681 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 7 हजार 391 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 81 हजार 899 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 9242 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 250 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.80 व डेथ रेट 2.68 फीसदी दर्ज हुआ है। पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे संभाग में आज कुल 563 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 484 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 22, सोलापुर जिले के 41, सांगली जिले के 12 और कोल्हापुर जिले के 4 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1333 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले के 1176 मरीजों के अलावा सातारा में 55, सोलापुर में 77, सांगली में 13 और कोल्हापुर जिले में 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 57 हजार 837 हो गया है। इसमें से 55 हजार 117 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1841 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 879 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 52 हजार 388 हो गई है। इसमें से 49 हजार 760 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1825 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 803 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 373 हो गया है। इसमें से 46 हजार 494 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1757 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 122 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 186 संक्रमितों में 1736 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 290 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 160 मरीजों का इलाज चल रहा है।