महाराष्ट्र के 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार की शाम राज्य के नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये हैं। इनमें नागपुर के विभागीय आयुक्त अनूप कुमार को एग्रीकल्चर और एडीफ़ विभाग के प्रधान सचिव पद पर तबादला किया गया है। तत्कालीन प्रधान सचिव के वी कुरुंदकर के रिटायर होने के बाद से यह पद रिक्त था। वहीं आभा शुक्ला को सहकारिता, विपणन और टेक्सटाइल विभाग की प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किए गए।
परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ संजीव कुमार को नागपुर के अतिरिक्त विभागीय आयुक्त पद पर तबादला दिया गया है। विभागीय आयुक्त का अतिरिक्त पदभार भी उन्हें ही सौंपा गया है। ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुनील चव्हाण को रत्नागिरी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ठाणे के कलेक्टर एमपी कल्याणकर को श्रम, उद्योग, ऊर्जा विभाग का सह सचिव नियुक्त किया गया है।
रत्नागिरी के कलेक्टर प्रदीप पी को सूचना तकनीक विभाग का निदेशक और मुख्यमंत्री के सह सचिव राजेश नार्वेकर को ठाणे का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नागपुर के अतिरिक्त विभागीय आयुक्त आर एच ठाकरे को नागपुर मनपा का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं असिस्टेंट कलेक्टर और इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमन मित्तल को कोल्हापुर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।