पुणे संभाग में 24 घँटे में कोरोना के 9627 नए मामले

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 7 लाख तक पहुंच रहा है। बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 9627 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 8292 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 407, सोलापुर में 601, सांगली में 234 और कोल्हापुर जिले में 93 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 4616 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 4158, सातारा जिले के 186, सोलापुर जिले के 150, सांगली जिले के 60 और कोल्हापुर जिले के 62 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में सोमवार तक कुल 47 लाख 97 हजार 425 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 7 लाख 41 हजार 964 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 6 लाख 55 हजार 359 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल 69 हजार 482 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 17 हजार 123 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 88.33 फीसदी व डेथ रेट 2.31 फीसदी दर्ज हुआ है। महामारी का संक्रमण सबसे ज्यादा पुणे जिले में फैला हुआ है, जहां गत 24 घँटे में 8292 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख पार कर गई है।

सोमवार को पुणे जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 14 हजार 639 तक पहुंच गया है, जिसमें से 4 लाख 45 हजार 942 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 58 हजार 947 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9750 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.89 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 86.65 फीसद रह गया है। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 64 हजार 515 हो गया है। इसमें से 59 हजार 543 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1887 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 3085 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 60 हजार 17 हो गई है। इसमें से 53 हजार 165 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1932 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 4920 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार 987 हो गया है। इसमें से 47 हजार 412 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1788 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 1787 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 51 हजार 806 संक्रमितों में 1766 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 49 हजार 297 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 743 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।