डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, 4 घायल

पुणे समाचार

पुणे -अहमदनगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। हादसा रात 12 बजे के आसपास  हुआ। जानकारी के अनुसार, अरविंद ताडगे, गोकुल बर्गे, इरफान सय्यद, गुप्ता टेलर और एक अन्य व्यक्ति नगर से पुणे अपने घर जा रहे। शिरूर बायपास इलाके में अचानक उनकी कार (एमएच 12 एनयू 8789) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अरविंद ताडगे की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि अन्य चार घायल हुए  हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।