अहमदनगर-सोलापुर हाइवे पर भीषण हादसा: 5 ने मौके पर ही तोड़ा दम

अहमदनगर। पुणे समाचार ऑनलाइन

अहमदनगर-सोलापुर हाइवे पर पाटेवाडी के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर से हुए हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार के तड़के यह हादसा हुआ, मरने वाले अहमदनगर जिले के नेवासा तालुका स्थित खरवंडी गांव के निवासी रहने की जानकारी मिली है। ये सभी पंढरपुुर आषाढ़ी यात्रा से लौट रहे थे और वापसी में इस भीषण हादसे का शिकार हुए।

इस हादसे में मरनेवालों में दगडू आनंदा भणगे (50), बालासाहेब लक्ष्मण मालवदे (50), रमेश भाऊसाहेब कातोरे (51),  द्रोपदाबाई भाऊसाहेब कातोरे (70) सभी निवासी खरवंडी, नेवासा और  हनुमान अंबादास दुसे निवासी खुराडी, जामखेड) का समावेश है। सत्यम रमेश कातोरे (16) निवासी खरवंडी नेवासा नामक किशोर इस हादसे में घायल हो गया, जिसका ओम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, अहमदनगर-सोलापुर हाइवे पर कर्जत तालुका में पाटेवाडी के शिवार गुट नम्बर 93 के सामने ट्रक (AP – 2 TA 7929) व स्कॉर्पिओ (MH 12 HZ 2953) की आमने- सामने टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। इसमें आषाढ़ी यात्रा के उपलक्ष्य में दर्शन के लिए पंढरपुर गए 5 वारकरियों की मौत हो गई और एक किशोर उम्र का लड़का घायल हो गया। ये सभी पंढरपुर से लौट रहे थे। पुलिस मौके पर दाखिल हो चुकी है। मौके का मुआयना कर इस हादसे के बारे में प्राथमिकी दर्ज करने का काम शुरू है। बहरहाल इस हादसे को लेकर अहमदनगर जिले में शोक जताया है।